Shri Chandraprabhu Chalisa – श्री चन्द्रप्रभु चालीसा

Chandrapabhu

श्री चन्द्रप्रभु चालीसा

Talking jinvani

वीतराग सर्वज्ञ जिन, जिन वाणी को ध्याय |
लिखने का साहस करुं, चालीसा सिर नाय |1|

देहरे के श्रीचन्द्र को, पूजौं मन वच काय |
ऋद्धि सिद्धि मंगल करें, विघ्न दूर हो जाय |2|

जय श्रीचन्द्र दया के सागर, देहरे वाले ज्ञान उजागर |3|

शांति छवि मूरति अति प्यारी, भेष दिगम्बर धारा भारी |4|

https://www.effectivecpmnetwork.com/s1dh10w4kk?key=b212196e3d68b5f5ef85fb67bed3c621

नासा पर है दृष्टि तुम्हारी, मोहनी मूरति कितनी प्यारी |5|

Talking jinvani

देवों के तुम देव कहावो, कष्ट भक्त के दूर हटावो |6|

समन्तभद्र मुनिवर ने ध्याया, पिंडी फटी दर्श तुम पाया |7|

तुम जग में सर्वज्ञ कहावो, अष्टम तीर्थंकर कहलावो |8|

महासेन के राजदुलारे, मात सुलक्षणा के हो प्यारे |9|

https://www.effectivecpmnetwork.com/s1dh10w4kk?key=b212196e3d68b5f5ef85fb67bed3c621

चन्द्रपुरी नगरी अति नामी, जन्म लिया चन्द्र-प्रभु स्वामी |10|

पौष वदी ग्यारस को जन्मे, नर नारी हरषे तब मन में |11|

Talking jinvani

https://www.effectivecpmnetwork.com/s1dh10w4kk?key=b212196e3d68b5f5ef85fb67bed3c621

काम क्रोध तृष्णा दुखकारी, त्याग सुखद मुनि दीक्षा धारी |12|

फाल्गुन वदी सप्तमी भाई, केवल ज्ञान हुआ सुखदाई |13|

फिर सम्मेद शिखर पर जाके, मोक्ष गये प्रभु आप वहां से|14|

https://www.effectivecpmnetwork.com/s1dh10w4kk?key=b212196e3d68b5f5ef85fb67bed3c621

लोभ मोह और छोड़ी माया, तुमने मान कषाय नसाया |15|

Talking jinvani

रागी नहीं, नहीं तू द्वेषी, वीतराग तू हित उपदेशी |16|

पंचम काल महा दुखदाई, धर्म कर्म भूले सब भाई |17|

https://www.effectivecpmnetwork.com/s1dh10w4kk?key=b212196e3d68b5f5ef85fb67bed3c621

अलवर प्रान्त में नगर तिजारा, होय जहां पर दर्शन प्यारा|18|

उत्तर दिशि में देहरा माहीं, वहां आकर प्रभुता प्रगटाई |19|

सावन सुदि दशमि शुभ नामी, प्रकट भये त्रिभुवन के स्वामी20|

चिह्न चन्द्र का लख नर नारी, चंद्रप्रभु की मूरती मानी |21|

https://www.effectivecpmnetwork.com/s1dh10w4kk?key=b212196e3d68b5f5ef85fb67bed3c621

मूर्ति आपकी अति उजयाली, लगता हीरा भी है जाली |22|

अतिशय चन्द्र प्रभु का भारी, सुनकर आते यात्री भारी |23|

फाल्गुन सुदी सप्तमी प्यारी, जुड़ता है मेला यहां भारी |24|

https://www.effectivecpmnetwork.com/s1dh10w4kk?key=b212196e3d68b5f5ef85fb67bed3c621

कहलाने को तो शशि धर हो, तेज पुंज रवि से बढ़कर हो |25|

Talking jinvani

नाम तुम्हारा जग में सांचा, ध्यावत भागत भूत पिशाचा |26|

राक्षस भूत प्रेत सब भागें, तुम सुमिरत भय कभी न लागे|27|

कीर्ति तुम्हारी है अति भारी, गुण गाते नित नर और नारी|28|

जिस पर होती कृपा तुम्हारी, संकट झट कटता ही भारी |29|

जो भी जैसी आश लगाता, पूरी उसे तुरत कर पाता |30|

दुखिया दर पर जो आते हैं, संकट सब खो कर जाते हैं |31|

खुला सभी हित प्रभु द्वार है, चमत्कार को नमस्कार है |32|

अन्धा भी यदि ध्यान लगावे, उसके नेत्र शीघ्र खुल जावें |33|

बहरा भी सुनने लग जावे, पगले का पागलपन जावे |34|

अखंड ज्योति का घृत जो लगावे संकट उसका सब कट जावे |35|

चरणों की रज अति सुखकारी, दुख दरिद्र सब नाशनहारी |36|

चालीसा जो मन से ध्यावे, पुत्र पौत्र सब सम्पति पावे |37|

पार करो दुखियों की नैया, स्वामी तुम बिन नहीं खिवैया |38|

प्रभु मैं तुम से कुछ नहिं चाहूं दर्श तिहारा निश दिन पाऊँ39|

करुं वन्दना आपकी, श्रीचन्द्र प्रभु जिनराज |
जंगल में मंगल कियो, रखो ‘सुरेश’ की लाज |40|

*****

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी Shri Chandraprabhu Chalisa स्तोत्र, पुजाये और आरती जिनवाणी संग्रह के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

Swarn Jain

My name is Swarn Jain, A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️, who integrates my faith into my work. As a follower of Jainism, I see my work as an opportunity to serve others and spread the message of Jainism.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.