Dev Shastra Guru Pooja

कविश्री द्यानतराय

(आडिल्ल छन्द)

सरब-परव में बड़ो अठार्इ परव है|
नंदीश्वर सुर जाहिं लेय वसु दरब है||
हमें सकति सो नाहिं इहाँ करि थापना|
ओं ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिक्षुविद्यमान द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमासमूह! अत्र अवतर अवतर संवौषट्! (आह्वाननम्)
ओं ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिक्षुविद्यमान द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमासमूह! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ: ठ:! ओं ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिक्षुविद्यमान द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमासमूह! अत्र मम सत्रिहितो भव भव वषट्! (सत्रिधिकरणम्)

कंचन मणि मय भृंगार, तीरथ नीर भरा |
तिहुँ धार दर्इ निरवार, जामन मरन जरा ||
नंदीश्वर श्रीजिन धाम, बावन पूज करूं |
वसु दिन प्रतिमा अभिराम, आनंद भाव धरूं ||
ओं ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिक्षु द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमाभ्य: जन्म-जरा-मृत्यु-विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा ।१।

भव तप हर शीतल वाच, जो चंदन नाहीं |
प्रभु यह गुन कीजै साँच, आयो तुम ठाहीं ||
नंदीश्वर श्रीजिन धाम, बावन पूज करूं |
वसु दिन प्रतिमा अभिराम, आनंद भाव धरूं ||
ओं ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिक्षु द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमाभ्य: भवताप-विनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा ।२।

उत्तम-अक्षत जिनराज, पुंज धरे सोहे |
सब जीते अक्ष समाज, तुम सम अरु को है ||
नंदीश्वर श्रीजिन धाम, बावन पूज करूं |
वसु दिन प्रतिमा अभिराम, आनंद भाव धरूं ||
ओं ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिक्षु द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमाभ्य: अक्षयपद-प्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा ।३।

तुम कामविनाशक देव, ध्याऊँ फूलन सों |
लहुँ शील लच्छमी एव, छूटूं सूलन सों ||
नंदीश्वर श्रीजिन धाम, बावन पूज करूं |
वसु दिन प्रतिमा अभिराम, आनंद भाव धरूं ||
ओं ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिक्षु द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमाभ्य: कामबाण-विध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।४।

नेवज इंद्रिय-बलकार, सो तुमने चूरा |
चरु तुम ढिंग सोहे सार, अचरज है पूरा ||
नंदीश्वर श्रीजिन धाम, बावन पूज करूं |
वसु दिन प्रतिमा अभिराम, आनंद भाव धरूं ||
ओं ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिक्षु द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमाभ्य: क्षुधारोग-विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।५।

दीपक की ज्योति प्रकाश, तुम तन माहिं लसे |
टूटे करमन की राश, ज्ञान कणी दरसे ||
नंदीश्वर श्रीजिन धाम, बावन पूज करूं |
वसु दिन प्रतिमा अभिराम, आनंद भाव धरूं ||
ओं ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिक्षु द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमाभ्य: मोहान्धकार-विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।६।

कृष्णागरु धूप सुवास, दश दिशि नारि वरें |
अति हरष भाव परकाश, मानों नृत्य करें ||
नंदीश्वर श्रीजिन धाम, बावन पूज करूं |
वसु दिन प्रतिमा अभिराम, आनंद भाव धरूं ||
ओं ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिक्षु द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमाभ्य: अष्टकर्म-दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।७।

बहुविधि फल ले तिहुँ काल, आनंद राचत हैं |
तुम शिव फल देहु दयाल, तुहि हम जाचत हैं ||
नंदीश्वर श्रीजिन धाम, बावन पूज करूं |
वसु दिन प्रतिमा अभिराम, आनंद भाव धरूं ||
ओं ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिक्षु द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमाभ्य: मोक्षफल-प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा ।८।

यह अरघ कियो निज हेत, तुमको अरपतु हूँ |
द्यानत कीज्यो शिव खेत भूमि समरपतु हूँ ||
नंदीश्वर श्रीजिन धाम, बावन पूज करूं |
वसु दिन प्रतिमा अभिराम, आनंद भाव धरूं ||
ओं ह्रीं श्रीनंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिक्षु द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमाभ्य: अनर्घ्यपद-प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।९।

जयमाला

(दोहा)
कार्तिक फागुन साढ़ के, अंत-आठ-दिन माँहिं |
नंदीश्वर सुर जात हैं, हम पूजें इह ठाहिं ||१||

(लक्ष्मी छंद)
एक सौ त्रेसठ कोडि जोजन महा |
लाख चौरासिया एक-दिश में लहा ||
आठमों द्वीप नंदीश्वरं भास्वरं |
भौन-बावन्न प्रतिमा नमूं सुखकरं ||२||

चार-दिशि चार अंजनगिरी राजहीं |
सहस-चौरासिया एक दिशि छाजहीं ||
ढोल सम गोल ऊपर तले सुन्दरं |
भौन-बावन्न प्रतिमा नमूं सुखकरं ||३||

एक इक चार दिशि चार शुभ बावरी |
एक इक लाख जोजन अमल-जल भरी ||
चहुँ दिशा चार वन लाख जोजन वरं |
भौन-बावन्न प्रतिमा नमूं सुखकरं ||४||

सोल वापीन मधि सोल-गिरि दधिमुखं |
सहस दश महाजोजन लखत ही सुखं ||
बावरी कोण दो माँहि दो रतिकरं |
भौन-बावन्न प्रतिमा नमूं सुखकरं ||५||

शैल-बत्तीस इक सहस जोजन कहे |
चार सोलै मिलैं सर्व बावन लहे ||
एक-इक सीस पर एक जिनमंदिरं |
भौन-बावन्न प्रतिमा नमूं सुखकरं ||६||

बिंब अठ एक सौ रतनमयि सोहहीं |
देव देवी सरब नयन मन मोहहीं ||
पाँचसै धनुष तन पद्म-आसन परं |
भौन-बावन्न प्रतिमा नमूं सुखकरं ||७||

लाल नख-मुख नयन स्याम अरु स्वेत हैं |
स्याम-रंग भौंह सिर-केश छवि देत हैं ||
वचन बोलत मनों हँसत कालुष हरं |
भौन-बावन्न प्रतिमा नमूं सुखकरं ||८||

कोटि-शशि-भानु-दुति-तेज छिप जात है |
महा-वैराग-परिणाम ठहरात है ||
वयन नहिं कहें, लखि होत सम्यक्धरं |
भौन-बावन्न प्रतिमा नमूं सुखकरं ||९||

(सोरठा छन्द)
नंदीश्वर-जिन-धाम, प्रतिमा-महिमा को कहे |
‘द्यानत’ लीनो नाम, यही भगति शिव-सुख करे ||
ओं ह्रीं श्री नंदीश्वरद्वीपे पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तरदिशु द्विपंचाशज्जिनालयस्थ जिनप्रतिमाभ्य: जयमाला-पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
।। इत्याशीर्वाद: पुष्पांजलिं क्षिपेत् ।।

*****

*****

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी स्तोत्र, पुजाये और आरती जिनवाणी संग्रह के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here