णमोकार महामन्त्र namokar mantra

णामोकार महामंत्र पूजा || Namokar MahaMantra Puja

https://youtu.be/GpzCi6coTdE

आर्यिका ज्ञानमति माता जी

गीता छन्द
अनुपम अनादि अनंत है, यह मंत्रराज महान् है |
सब मंगलों में प्रथम मंगल, करता अघ की हान है ||
अरिहन्त सिद्धाचार्य पाठक, साधुओं की वंदना |
इस शब्दमय परब्रह्म को, थापूँ करूँ नित अर्चना ||१||

Talking jinvani

         ओं ह्रीं श्री अनादिऽनिधनपंचनमस्कारमंत्र ! अत्र अवतर अवतर संवौषट्! (आह्वाननम्)
ओं ह्रीं श्री अनादिऽनिधन पंचनमस्कारमंत्र ! अत्रा तिष्ट तिष्ट ठ: ठ: (स्थापनम्)
                     ओं ह्रीं श्री अनादिऽनिधन पंचनमस्कारमंत्र ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्! (सन्निधिकरणम्)

अथाष्टक

(भुजंगप्रयात छन्द)
महातीर्थ  गंगा नदी  नीर लाऊँ |
महामंत्र की नित्य पूजा  रचाऊँ ||
णमोकार  मंत्राक्षरों  को  जजूँ मैं |
महाघोर संसार दु:ख से बचूँ मैं ||

ओं ह्रीं श्रीपंचनमस्कारमंत्राय जन्म-जरा-मृत्यु-विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा ।१।

कपूरादि  चंदन  महागंध लाके |
परम शब्द-ब्रह्मा की पूजा रचाके ||
णमोकार  मंत्राक्षरों  को  जजूँ मैं |
महाघोर संसार  दु:ख से बचूँ मैं ||

ओं ह्रीं श्रीपंचनमस्कारमंत्राय संसारताप विनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा ।२।

पय:सिन्धु के फेन सम अक्षतों को |
लिया थाल में  पुंज से पूजने को ||
णमोकार  मंत्राक्षरों को  जजूँ मैं |
महाघोर संसार दु:ख से बचूँ मैं ||

ओं ह्रीं श्रीपंचनमस्कारमंत्राय अक्षयपद-प्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा ।३।

जुही कुंद अरविन्द मंदार माला |
चढ़ाऊँ तुम्हें काम को मार डाला ||
णमोकार  मंत्राक्षरों  को  जजूँ मैं |
महाघोर संसार दु:ख से बचूँ मैं ||

Talking jinvani

ओं ह्रीं श्रीपंचनमस्कारमंत्राय कामबाण- विध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।४।

कलाकंद लड्डू इमर्ती बनाऊँ |
तुम्हें पूजते भूख व्याधि नशाऊँ ||
णमोकार  मंत्राक्षरों  को जजूँ मैं |
महाघोर संसार दु:ख से बचूँ मैं ||

ओं ह्रीं श्रीपंचनमस्कारमंत्राय क्षुधारोग-विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।५।

शिखा-दीप की ज्योति विस्तारती है |
महामोह  अंधेर  संहारती  है ||
णमोकार  मंत्राक्षरों  को जजूँ मैं |
महाघोर संसार दु:ख से बचूँ मैं ||

Talking jinvani

ओं ह्रीं श्रीपंचनमस्कारमंत्राय मोहांधकार-विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।६।

सुगंधी बढ़े धूप खेते अगनि में |
सभी कर्म की, भस्म हो एक क्षण में ||
णमोकार  मंत्राक्षरों  को  जजूँ  मैं |
महाघोर संसार दु:ख से बचूँ मैं ||

ओं ह्रीं श्रीपंचनमस्कारमंत्राय अष्टकर्म-दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।७।

अनन्नास अंगूर अमरूद लाया |
महामोक्ष सम्पत्ति हेतु चढ़ाया ||
णमोकार मंत्राक्षरों को जजूँ मैं |
महाघोर संसार दु:ख से बचूँ मैं ||

ओं ह्रीं श्रीपंचनमस्कारमंत्राय मोक्षफल-प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा ।८।

उदक गंध आदि मिला अर्घ्य लाया |
महामंत्र नवकार को मैं चढ़ाया ||
णमोकार  मंत्राक्षरों  को  जजूँ मैं |
महाघोर संसार दु:ख से बचूँ मैं ||

ओं ह्रीं श्रीपंचनमस्कारमंत्राय अनर्घ्यपद-प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।९।

(दोहा)
शांतिधारा मैं करूँ, तिहुँ जग शांति हेत |
भव भव आतम शांत हो, पूजँ भक्ति समेत ||

शांतये शांतिधारा

(दोहा)
बकुल मल्लिका पुष्प ले, पूजूँ मंत्र महान् |
पुष्पांजलि से पूजते, सकल सौख्य वरदान ||

Talking jinvani

दिव्य पुष्पांजलिं क्षिपामि।

(जाप्य) 
ओं ह्रां णमो अरिहंताणं, ओं ह्रीं णमो सिद्धाणं, ओं ह्रूं णमो आइरियाणं,
ओं ह्रौं णमो उवज्झायाणं, ओं ह्र : णमो लोए सव्व-साहूणं।

(108 सुगन्धित श्वेतपुष्पों से या लवंग अथवा पीले तंदुलों से जाप्य करें।)

जयमाला 

(सोरठा छन्द)
पंच परमगुरु देव, नमूँ नमूँ नत शीश मैं |
करो अमंगल-छेव, गाऊँ तुम गुणमालिका ||

(चाल-हे दीनबन्धु……)
जैवंत महामंत्र मूर्तिमंत धरा में |
जैवंत परम ब्रह्म शब्द ब्रह्म धरा में ||
जैवंत सर्व मंगलों में मंगलीक हो |
जैवंत सर्व लोक में तुम सर्वश्रेष्ठ हो ||१||

त्रैलोक्य में हो एक तुम्हीं शरण हमारे |
माँ शारदा भी नित्य ही तव कीर्ति उचारे ||
विघ्नों का नाश होता है तुम नाम जाप से |
सम्पूर्ण उपद्रव नशे हैं तुम प्रताप से ||२||

छियालीस सुगुण को धरें अरिहंत जिनेशा |
सब दोष अठारह से रहित त्रिजग महेशा ||
ये घातिया को घात के परमात्मा हुये |
सर्वज्ञ वीतराग औ’ निर्दोष गुरु हुए ||३||

जो अष्ट-कर्म नाश के ही सिद्ध हुए हैं |
वे अष्ट गुणों से सदा विशिष्ट हुए हैं ||
लोकाग्र में हैं राजते वे सिद्ध अनंता |
सर्वार्थसिद्धि देते हैं वे सिद्ध महंता ||४||

छत्तीस गुण को धारते आचार्य हमारे |
चउसंघ के नायक हमें भव सिंधु से तारें ||
पच्चीस गुणों युक्त्त उपाध्याय कहाते |
भव्यों को मोक्षमार्ग का उपदेश पढ़ाते ||५||

जो साधु अट्ठार्इस मूल गुण को धारते |
वे आत्म साधना से साधु नाम धारते ||
ये पंच परमदेव भूतकाल में हुए |
होते हैं वर्तमान में भी पंचगुरु ये ||६||

होंगे भविष्यकाल में भी सुगुरु अनंते |
ये तीन लोक तीन काल के हैं अनंते ||
इन सब अनंतानंत की वंदना करूँ |
शिव पथ के विघ्न पर्वतों की खंडना करूँ ||७||

इक ओर तराजू पे अखिल गुण को चढ़ाऊँ |
इक ओर महामंत्र अक्षरों को धराऊँ ||
इस मंत्र के पलड़े को उठा न सके कोर्इ |
महिमा अनंत यह धरे ना इस सदृश कोर्इ ||८||

इस मंत्र-प्रभाव से श्वान देव हो गया |
इस मंत्र से अनंत का उद्धार हो गया ||
इस मंत्र की महिमा को कोर्इ गा नहीं सके |
इसमें अनंत शक्ति पार पा नहीं सके ||९||

पाँचों पदों से युक्त मंत्र सारभूत है |
पैंतीस अक्षरों से मंत्र परमपूत है ||
पैंतीस अक्षरों के जो पैंतीस व्रत करे |
उपवास या एकासना से सौख्य को भरे ||१०||

तिथि सप्तमी के सात पंचमी के पाँच हैं |
चौदश के चौदह नवमी के भी नव विख्यात हैं |
इस विधि से महामंत्र की आराधना करें |
वे मुक्ति वल्लभापति निज कामना धरें ||११||

(दोहा)
यह विष को अमृत करे, भव-भव पाप विदूर |
पूर्ण ‘ज्ञानमति’ हेतु मैं जजूँ, भरो सुख पूर ||१२||

ओं ह्रीं श्री अनादिऽनिधन पंचनमस्कारमंत्राय जयमाला-पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।

(सोरठा छन्द)
मंत्रराज सुखकार, आतम अनुभव देत है |
जो पूजें रुचिधार, स्वर्ग मोक्ष के सुख लहें ||

।। इत्याशीर्वाद: शांतिधारा, पुष्पांजलिं क्षिपेत् ।।

*****

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी स्तोत्र, पुजाये और आरती जिनवाणी संग्रह के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top