devshastra guru pujan

पं. द्यानतराय
अडिल्ल

प्रथम देव अरहंत सुश्रुत सिद्धान्त जू
गुरु निर्ग्रथ महंत मुकतिपुर-पंथ जू ।
तीन रतन जगमाँहिं सु “ये भवि ध्याइये,
तिनकी भक्ति प्रसाद परम पद पाइये ॥

दोहा

पूजों पद अरहंत के, पूजों गुरुपद सार ।
पूजों देवी सरस्वती, नित प्रति अष्ट प्रकार ।।
ॐ ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुसमूह! अत्र अवतर अवतर संवौषट् ।
ॐ ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र- गुरुसमूह ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः ।
ॐ ह्रीं श्रीदेव-शास्त्र-गुरुसमूह ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् ।

हरिगीतिका छन्द

सुरपति उरग नरनाथ तिन-करि, वन्दनीक सुपदप्रभा,
अति शोभनीक सुवरण उज्ज्वल, देख छवि मोहित सभा।
वर नीर क्षीर-समुद्र घट भरि, अग्र तसु बहु विधि नचूँ,
अरहंत श्रुत सिद्धान्त गुरु निर्ग्रन्थ नित पूजा रचूँ ॥

दोहा
मलिन वस्तु हर लेत सब जल स्वभाव मल छीन।
जासों पूजों परमपद देव-शास्त्र-गुरु तीन ।।
ॐ ह्रीं श्रीदेवशास्त्रगुरुभ्यो जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

जे त्रिजग – उदर मँझार प्रानी, तपत अति दुद्धर खरे,।
तिन अहित-हरन सुवचन जिनके, परम शीतलता भरे।।
तसु भ्रमर-लोभित घ्राण पावन, सरस चन्दन घसि सचूँ,।
अरहंत श्रुत सिद्धान्त गुरु निर्ग्रन्थ नित पूजा रचूँ॥
चंदन शीतलता करै तपत वस्तु परवीन।
जासों पूजों परमपद, देव-शास्त्र- गुरु तीन।।
ॐ ह्रीं श्रीदेवशास्त्रगुरुभ्यः संसारतापविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा ।

यह भव-समुद्र अपार तारण के निमित्त सुविधि ठई ।
अति- दृढ़ परम-पावन जथारथ, भक्ति वर नौका सही ॥
उज्ज्वल अखंडित सालि तंदुल, पुंज धरि त्रयगुण जचूँ
अरहंत श्रुत-सिद्धान्त गुरु-निर्ग्रन्थ नित पूजा रचूँ ॥
तन्दुल सालि सुगंध अति, परम अखंडित बीन ।
जासों पूजों परमपद देव-शास्त्र-गुरु तीन ॥
ॐ ह्रीं श्रीदेवशास्त्रगुरुभ्योऽक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा ।

जे विनयवंत सुभव्य-उर-अंबुज प्रकाशन भान हैं ।
जे एक मुख चारित्र भाषत, त्रिजग माँहिं प्रधान हैं ॥
लहि कुन्द-कमलादिक पहुप, भव-भव कुवेदन सों बचूँ ।
अरहंत श्रुत-सिद्धान्त गुरु-निर्ग्रन्थ नित पूजा रचूँ ॥
विविधभाँति परिमल सुमन, भ्रमर जास आधीन ।
जासों पूजों परमपद देव- शास्त्र – गुरु तीन ।।
ॐ ह्रीं श्रीदेवशास्त्रगुरुभ्यः कामबाणविध्वंसनाय पुष्पाणि निर्वपामीति स्वाहा ।

अति सबल मद – कंदर्प जाको, क्षुधा – उरग अमान हैं।
दुस्सह भयानक तासु नाशन को सुगरुड़ समान हैं॥
उत्तम छहों रस-युक्त नित, नैवेद्य करि घृत में पचूँ।
अरहंत श्रुत-सिद्धान्त गुरु-निर्ग्रन्थ नित पूजा रचूँ॥
नानाविधि संयुक्तरस, व्यंजन सरस नवीन।
जासों पूजों परमपद देव – शास्त्र – गुरु तीन।।
ॐ ह्रीं श्रीदेवशास्त्रगुरुभ्यः क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।

जे त्रिजग- उद्यम नाश कीने, मोह-तिमिर महाबली।
तिहि कर्मघाती ज्ञानदीप- प्रकाशजोति प्रभावली॥
इह भाँति दीप प्रजाल कंचन, के सुभाजन में खचूँ।
अरहंत श्रुत-सिद्धान्त गुरु-निर्ग्रन्थ नित पूजा रचूँ॥
स्वपरप्रकाशक ज्योति अति, दीपक तमकरि हीन।
जासों पूजों परमपद देव – शास्त्र गुरु तीन ||
ॐ ह्रीं श्रीदेवशास्त्रगुरुभ्यो मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा

जो कर्म-ईंधन दहन अग्नि-समूह सम उद्धत लसै।
वर धूप तासु सुगंधिताकरि, सकल परिमलता हँसे।।
इह भाँति धूप चढ़ाय नित भव-ज्वलन माँहिं नहीं पचूँ।
अरहंत श्रुत-सिद्धान्त गुरु-निर्ग्रन्थ नित पूजा रचूँ॥
अग्निमाँहिं परिमल दहन, चंदनादि गुणलीन।
जासों पूजों परमपद देव-शास्त्र-गुरु तीन।।
ॐ ह्रीं श्रीदेवशास्त्रगुरुभ्योऽष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।

लोचन सुरसना घ्राण उर, उत्साह के करतार हैं।
मोपै न उपमा जाय वरणी, सकल फल गुणसार हैं।।
सो फल चढ़ावत अर्थपूरन, परम अमृतरस सचूँ।
अरहंत श्रुत-सिद्धान्त गुरु-निर्ग्रन्थ नित पूजा रचूँ।।
रे प्रधान फलफल-विषै, पंचकरण रस-लीन।
जासों पूजों परमपद देव-शास्त्र- गुरु तीन ।।
ॐ ह्रीं श्रीदेवशास्त्रगुरुभ्यो मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा ।

जल परम उज्ज्वल गन्ध अक्षत, पुष्प चरु दीपक धरूँ ।
वर धूप निर्मल फल विविध बहु जनम के पातक हरु ।।
इह भाँति अर्घ चढ़ाय नित भवि करत शिवपंकति मचूँ ।
अरहंत श्रुत सिद्धान्त गुरु निर्ग्रन्थ नित पूजा रचूँ ॥
(आठों दुखदानी, आठ निशानी, तुम ढिग आनी निवारन हो,
दीनन निस्तारन अधम उधारन ‘द्यानत’ तारन कारन हो ।
प्रभु अन्तरजामी, त्रिभुवननामी, सब के स्वामी दोष हरो,
यह अरज सुनीजै ढील न कीजै, न्याय करीजै, दया करो II)
वसुविधि अर्घ संजोय कै, अति उछाह मन कीन ।
जासों पूजों परमपद, देव-शास्त्र-गुरु तीन ।।
ॐ ह्रीं श्रीदेवशास्त्रगुरुभ्योऽनर्घपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा ।

जयमाला
दोहा

देव-शास्त्र- गुरु रतन शुभ, तीन रतन करतार ।
भिन्न भिन्न कहुँ आरती अल्प सुगुण विस्तार ॥

पद्धरि देव का स्वरूप
“चउ-कर्म कि त्रेसठ प्रकृति नाशि, जीते अष्टादश दोषराशि ।
जे परम सुगुण हैं अनंतधीर, कहवत के छ्यालिस गुणगंभीर ||१||
शुभ समवसरण शोभा अपार, शत-इन्द्र नमत कर सीस धार ।
देवाधिदेव अरहन्त देव, वन्दों मन-वच-तन कर सु-सेव ॥२॥

शास्त्र का स्वरूप
जिनकी धुनि है ओंकाररूप, निरअक्षरमय महिमा अनूप
दशअष्ट महाभाषा समेत लघु भाषा सात शतक सुचेत ||३||
सो स्याद्वादमय सप्तभंग, गणधर गूँथे बारह सुअंग ।
रवि शशि न हरै सो तम हराय, सो शास्ख नमो बहु प्रीति ल्याय ॥४ ॥

गुरु का स्वरूप
गुरु आचारज उवझाय साध, तन नगन रत्नत्रयनिधि अगाध ।
संसार देह वैराग्य-धार, निरवांछि तपैं शिव-पद निहार ॥५॥
गुण छत्तिस पच्चिस आठबीस, भव तारनतरन जिहाज ईश ।
गुरु की महिमा वरनी न जाय, गुरुनाम जपो मन-वचन-काय || ६ ||
ॐ ह्रीं श्रीदेवशास्त्रगुरुभ्योऽनर्थपदप्राप्तये महार्थं निर्वपामीति स्वाहा।

सोरठा
कीजे शक्ति प्रमान, शक्ति बिना सरधा धरै
‘द्यानत’ सरधावान, अजर-अमरपद भोगवे ||७||

इत्याशीर्वादः

Note

Jinvani.in मे दिए गए DevShastra Guru Puja सभी स्तोत्र, पुजाये और आरती जिनवाणी संग्रह के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here