आदिनाथ भगवान की आरती – Aadinath Bhagwan ki Aarti

siddha puja bhasha

आरती करहूं जग देवन की ।
जय बोलो नाभि के नन्दन की।
जय बोलो नाभि के नन्दन की।

सांगानेर में आप बिराजे,
छत्र तीन मस्तक पर छाजे;
छबि सबके मन भावन की,
जय बोलो नाभि के नन्दन की
जय बोलो नाभि के नन्दन की।

महिमा तुम्हारी जग में न्यारी,
कर्म दलन संतन हितकारी;
कटें भवबाधा जन जन की,
जय बोलो नाभि के नन्दन की
जय बोलो नाभि के नन्दन की।

भर भर घृत के दीप जलाये,
नाचैं गावैं हर्ष मनावैं;
महिमा गावैं चरणन की,
जय बोलो नाभि के नन्दन की
जय बोलो नाभि के नन्दन की।

भाव सहित जो तुमको ध्यावैं,
अलबेला वांछित फल पावैं
चरण कमल चित रंजन की
जय बोलो नाभि के नन्दन की
जय बोलो नाभि के नन्दन की।

*****

ये भी पढे – Bhaktamar Stotra Hindi

ये भी पढे – श्रीमन्मानतुङ्गाचार्य Bhaktamar Stotra

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी स्तोत्र, पुजाये, आरती आदि Aadinath Bhagwan ki Aarti जिनवाणी संग्रह संस्करण 2022 के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

Swarn Jain

My name is Swarn Jain, A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️, who integrates my faith into my work. As a follower of Jainism, I see my work as an opportunity to serve others and spread the message of Jainism.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.