Dev Shastra Guru Pooja

रचियता – लालचन्द जी जैन (राकेश)

ॐ जय आदिनाथ बाबा, स्वामी आदिनाथ बाबा।
साँगानेर वाले बाबा की, देव करें सेवा।। ॐ जय…….
पिता प्रभु के नाभिराय हैं, मरुदेवी माता।
नगर अयोध्या जन्म लिया हैं, सुख वैभवदाता।। ॐ जय……..
पंचकल्याणक हुए आपके, सबको सुख दाई।
चतुर्थकाल की प्रतिमा है यह, मेरे मन भाई ।। ॐ जय……
वैसाख सुदि की तीज तिथि को, अतिशय दिखलाया।
गजरथ में प्रभु आये यहाँ पर, तब दर्शन पाया।। ॐ जय …….
संघी जी भगवानदास ने मंदिर बनवाया।
धर्म दिगम्बर अनुयायी थे, अक्षय थी माया।। ॐ जय…….
सात मंजिला मंदिर है यह, देव यहाँ आते।
पांच मंजिला भूमि भीतर, नागराज रहते।। ॐ जय……..
चार दिशा में चार जिनालय शोभा है न्यारी।
फेरी भीतर प्रतिमा बैठी, भक्तों को प्यारी।। ॐ जय …….
अतिशयकारी चौबीसी है, सुधा सिन्धु महिमा ।
इन्द्रशिरासन चौमुखी प्रतिमा, बहुत बड़ी गरिमा।। ॐ जय……
ऊँचे ऊँचे शिखरो वाला, बाबा का मंदिर।
वास्तुकला का कीर्तिमान है, कला बहुत सुन्दर।। ॐ जय……
तीन लोक के स्वामी प्रभु जी, तीन छत्र धारी।
कमलासन पर प्रभुजी बैठे, पद्मासन धारी।। ॐ जय …….
रत्नमयी भूगर्भ जिनालय, यक्ष करें रक्षा।
भक्तगणों की झोली भर दे, हमको दो भिक्षा।। ॐ जय…….
तीजे तल से प्रथम जिनालय, शान्ति सिन्धु लाये।
दूजा जिनालय चौथे तल से, सुधा गुरु लाये।। ॐ जय…….
पूज्य सुधासागर गुरुवर ने, अतिशय दिखलाये।
तेरी चमत्कार बाबा के अद्भुत, जग को बतलाये।। ॐ जय……
गुरूकृपा से हमने समझी, प्रभु माया।
तुम भी किरपा कर दो बाबा, चरण शरण आया।। ॐ जय ……
छत्र चढ़ाकर आरती करते, भक्तों की श्रद्धा।
दर्शन से इच्छित फल मिलता है मेरी श्रद्धा।। ॐजय…….
भूत – पलीतों के संकट सब, आरती से टलते।
दुख – दारिद्र मिटे भक्तों के सुख वैभव पाते।। ॐ जय……

*****

ये भी पढे – Bhaktamar Stotra Hindi

ये भी पढे – श्रीमन्मानतुङ्गाचार्य Bhaktamar Stotra

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी स्तोत्र, पुजाये, आरती आदि चतुर्थकालीन सॉंगानेर वाले बाबा ऋषभदेव की आरती जिनवाणी संग्रह संस्करण 2022 के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here