भक्तामर स्तोत्र की महिमा || BHAKTAMAR MAHIMA ||

Samuchchay Puja

पं. हीरालाल जैन ‘कौशल’

श्री भक्तामर का पाठ, करो नित प्रातः।
भक्ति मन लाई, सब संकट जाये नशाई॥

जो ज्ञान-मान-मतवारे थे, मुनि मानतुंग से हारे थे।
उन चतुराई से नृपति लिया, बहकाई ॥ सब ॥१॥

मुनि जी को नृपति बुलाया था, सैनिक जा हुक्म सुनाया था।
मुनि वीतराग को आज्ञा नहीं सुहाई ॥ सब ॥२॥

उपसर्ग घेर तब आया था, बलपूर्वक पकड़ मंगवाया था।
हथकड़ी बेड़ियों से तन दिया बंधाई ॥ सब ॥३॥

मुनि काराग्रह भिजवाए थे, अड़तालीस ताले लगाये थे।
क्रोधित नृप बहार पहरा दिया बिठाई ॥ सब ॥४॥

मुनि शान्तभाव अपनाया था, श्री आदिनाथ को ध्याया था।
हो ध्यान मग्न भक्तामर दिया बनाई ॥ सब ॥५॥

सब बंधन टूट गए मुनि के, ताले सब स्वयं खुले उनके।
काराग्रह से आ बाहर दिए दिखाई ॥ सब ॥६॥

राजा नत होकर आया था, अपराध क्षमा करवाया था।
मुनि के चरणों में अनुपम भक्ति दिखाई ॥ सब ॥७॥

जो पाठ भक्ति से करता हैं, नित ऋषभ-चरण चित धरता हैं।
जो ऋद्धि-मंत्र का, विधिवत जाप कराई ॥ सब ॥८॥

भय विघ्न उपद्रव टलते हैं, विपदा के दिवस बदलते हैं।
सब मन वांछित हो पूर्ण, शान्ति छा जाई ॥ सब ॥९॥

जो वीतराग आराधन हैं, आत्म उन्नति का साधन हैं।
उससे प्राणी का भव बन्धन कट जाई ॥ सब ॥१०॥

‘कौशल’ सुभक्ति को पहिचानो, संसार-द्रष्टि बंधन जानो।
लौ भक्तामर से आत्म-ज्योति प्रगटाई ॥ सब ॥११॥

*****

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी स्तोत्र, पुजाये, आरती आदि, BHAKTAMAR STOTRA KI MAHIMA जिनवाणी संग्रह संस्करण 2022 के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

Swarn Jain

My name is Swarn Jain, A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️, who integrates my faith into my work. As a follower of Jainism, I see my work as an opportunity to serve others and spread the message of Jainism.

This Post Has One Comment

  1. Ajay jain

    Muje aacharya vidhyasagar maharaj ji ki hal me aai move dekhani hai

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.