nirvan kand

Nirvan Kshetra Pooja – निर्वाण क्षेत्र पूजा

(कविवर ज्ञानतराय जी)

परमपूज्य चौबीस, जिहँ जिहँ थानक शिव गये|
सिद्धभूमि निशदीस, मन-वच-काय पूजा करों|
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रा:! अत्र अवतर अवतर संवौषट आह्वाह्न्म |
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रा:! अत्र तिष्ठ: ठ: ठ: स्थापनम|
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रा:! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट सन्निधिकरणम|
शुचि छीर दधि सम नीर निर्मल, कनकझारी में भरों |
संसार पार उतार स्वामी, जोरकर विनती करों ||
सम्मेदगढ़ गिरनार चम्पा, पावापुर कैलाश कौं |
पूजौं सदा चौबीस जिन, निर्वाण भूमि निवास कौं ||
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा|
केशर कपूर सुगंध चन्दन, सलिल शीतल विस्तरों |
भवताप कौं संताप मेटो, जोरकर विनती करों ||
सम्मेदगढ़ गिरनार चम्पा, पावापुर कैलाश कौं |
पूजौं सदा चौबीस जिन, निर्वाण भूमि निवास कौं ||
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रेभ्यो भवातापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा |
मोतीसमान अखंड तंदुल, अमल आनन्द धरि तरों |
औगुन हरौ करौ हमको, जोरकर विनती करों ||
सम्मेदगढ़ गिरनार चम्पा, पावापुर कैलाश कौं |
पूजौं सदा चौबीस जिन, निर्वाण भूमि निवास कौं ||
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रेभ्यो अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान निर्वपामीति स्वाहा।
शुभफूल रास सुवास वासित, खेद सब मन की हरों |
दुख धाम काम विनाश मेरौ, जोरकर विनती करों ||
सम्मेदगढ़ गिरनार चम्पा, पावापुर कैलाश कौं |
पूजौं सदा चौबीस जिन, निर्वाण भूमि निवास कौं ||
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रेभ्यो कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
नेवज अनेक प्रकार जोग, मनोग धरि भय परिहरों |
यह भूख दूखन टार प्रभुजी, जोरकर विनती करों ||
सम्मेदगढ़ गिरनार चम्पा, पावापुर कैलाश कौं |
पूजौं सदा चौबीस जिन, निर्वाण भूमि निवास कौं ||
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नेवैद्यम निर्वपामीति स्वाहा ।
दीपक प्रकाश उजास उज्ज्वल, तिमिरसेती नहिं डरों |
संशय विमोह बिभरम तमहर, जोरकर विनती करों ||
सम्मेदगढ़ गिरनार चम्पा, पावापुर कैलाश कौं |
पूजौं सदा चौबीस जिन, निर्वाण भूमि निवास कौं ||
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।
शुभ धुप परम अनूप पावन, भाव पावन आचरों |
सब करम पुंज जलाय दीज्यो, जोरकर विनती करों ||
सम्मेदगढ़ गिरनार चम्पा, पावापुर कैलाश कौं |
पूजौं सदा चौबीस जिन, निर्वाण भूमि निवास कौं ||
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।
बहु फल मंगाय चढाय उत्तम, चार गतिसों निरवरों |
निहचै मुकति फल देहू मोकों, जोरकर विनती करों ||
सम्मेदगढ़ गिरनार चम्पा, पावापुर कैलाश कौं |
पूजौं सदा चौबीस जिन, निर्वाण भूमि निवास कौं ||
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रेभ्यो मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा ।
जल गंध अक्षत फूल चरू, फल दीप धूपायन धरों |
द्यानत करो निर्भय जगतसों, जोरकर विनती करों ||
सम्मेदगढ़ गिरनार चम्पा, पावापुर कैलाश कौं |
पूजौं सदा चौबीस जिन, निर्वाण भूमि निवास कौं ||
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
जयमाला
(सोरठा)
श्री चौबीस जिनेश, गिरि कैलाश नमों |
तीरथ महाप्रदेश, महापुरुष निरवाणतैं ||
नमों ऋषभ कैलाशपहारं, नेमिनाथ गिरनार निहारं |
वासुपूज्य चम्पापुर वन्दौं, सन्मति पावापुर अभिनन्दों ||
वन्दौं अजित अजितपद दाता, वन्दौं सम्भव भवदुख घाता |
वन्दौं अभिनन्दन गण नायक, वन्दौं सुमति सुमति के दायक ||
वन्दौं पद्म मुकति पद्माकर, वन्दौं सुपास आश पासाहर |
वन्दौं चन्द्रप्रभ प्रभुचंदा, वन्दौं सुविधि सुविधि निधिकंदा ||
वन्दौं शीतल अघ तप शीतल, वन्दौं श्रेयांस महीतल |
वन्दौं विमल विमल उपयोगी, वन्दौं अनंत अनंत सुखभोगी ||
वन्दौं धर्म धर्म विस्तारा, वन्दौं शांति शांति मनधारा |
वन्दौं कुन्थु कुन्थु रखवालं, वन्दौं अर अरि हर गुणमालं ||
वन्दौं मल्लि काम मल चूरन, वन्दौं मुनिसुव्रत व्रत पूरन |
वन्दौं नमिजिन नमति सुरासुर, वन्दौं पार्श्व पार्श्व भ्रम जगहर ||
बीसों सिद्ध भूमि आ ऊपर, शिखर सम्मेद महागिरी भूपर |
एकबार वन्दे जो कोई, ताहि नरक पशु गति नहिं होई ||
नरपति नृपसुर शक्र कहावै, तिहुं जगभोगि भोग शिव पावै |
विघन विनाशन मंगलकारी, गुण विलास वन्दौं भवतारी ||
(घत्ता)
जो तीरथ जावैं पाप मिटावें, ध्यावें गावैं भगति करें |
ताको जस कहिये सम्पति लहिये, गिरि के गुण को भक्त उचरें ||
ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशति तीर्थंकर निर्वाणक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
पुष्पांजलि क्षिपेत

*****

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी स्तोत्र, पुजाये, आरती आदि Nirvan Kshetra Pooja जिनवाणी संग्रह संस्करण 2022 के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

Swarn Jain

My name is Swarn Jain, A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️, who integrates my faith into my work. As a follower of Jainism, I see my work as an opportunity to serve others and spread the message of Jainism.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.