siddha puja bhasha

|| शांतिनाथ भगवान की आरती ||

शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे|
आरती उतारेंगे हम आरती उतारेंगे|

आरती उतारेंगे हम आरती उतारेंगे|
शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे|

हस्तिनापुर में जनम लिये हे प्रभु देव करे जयकारा हो|
जन्म महोत्सव करें कल्याणक, नाचे झूमे गाये हो|

ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे|
शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे|

धन्य है माता ऐरा देवी तुम्हें जो गोद उठाईं है|
विश्वसेन के कुलदीपक ने ज्ञान की ज्योति जगाई है|

ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे|
शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे|

पंचम चक्रवर्ती पद पाये, जग सुख बढा अपार था|
द्वादस कामदेव अति सुन्दर जग में बढा ही नाम था|

ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे|
शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे|

शांति नाथ प्रभु शांति प्रदाता शुचिता सुख अपार दो|
जनम-मरण दुःख मेटो प्रभुजी लेना शरण में आप हो|

ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे|
शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे|

*****

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी स्तोत्र, पुजाये, आरती आदि, Aarti Shree Shantinath Ji Bhagwan ki जिनवाणी संग्रह संस्करण 2022 के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here