Skip to content

अमृत से गगरी भरो, कि न्हवन प्रभु आज करेंगे.. Bhajan

श्री पुष्पदन्त चालीसा pushpdant chalisa

(तर्ज – महलो का राजा मिला, के रानी बेटी राज करेगी…)

अमृत से गगरी भरो, कि न्हवन प्रभु आज करेंगे।

खुशी-खुशी मिल के चलो, कि न्हवन प्रभु आज करेंगे। टेक॥

सब साथी मिल कलश सजाओ, मङ्गलकारी गीत सुनाओ;

मन में आनन्द भयो, कि न्हवन प्रभु आज करेंगे ।।१।। अमृत…

इन्द्र इन्द्राणी मिल हर्ष मनावें, प्रभु-चरणों में शीश झुकावें;

प्रभुजी की छवि निरखो, कि न्हवन प्रभु आज करेंगे ॥२ ।। अमृत…

सुवर्ण कलश प्रभु उदकनि धारा, अङ्गे न्हावे जिनवर प्यारा;

स्वामी जगत को खरो, कि न्हवन प्रभु आज करेंगे ॥३॥ अमृत…

हे सुखकारी सब दु:खहारी, सेवा जिनकी प्यारी-प्यारी;

लेकर ‘सरस’ को चलो, कि न्हवन प्रभु आज करेंगे ॥४॥ अमृत…

golden divider 2

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी Jain Bhajan – अमृत से गगरी भरो, कि न्हवन प्रभु आज करेंगे स्तोत्र, पुजाये और आरती जिनवाणी संग्रह के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.