Advertise With Us

श्री शांतिनाथ जिन पूजा – Shri Shantinaath Jin Pooja

कविश्री बख्तावरसिंह
(अडिल्ल छंद)
सर्वारथ सुविमान त्याग गजपुर में आये|
विश्वसेन भूपाल तासु के नंद कहाये||
पंचम-चक्री भये मदन-द्वादशवें राजे|
मैं सेवूँ तुम चरण तिष्ठये ज्यों दु:ख भाजे||
ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथजिनेन्द्र! अत्र अवतर! अवतर! संवौषट्! (इति आह्वाननम्)
ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथजिनेन्द्र! अत्र तिष्ठ! तिष्ठ! ठ:! ठ:! (इति स्थापनम्)
ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथ जिनेन्द्र! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्! (इति सन्निधिकरणम्)

(अष्टक)
पंचम-उदधि तनो जल निरमल, कंचन-कलश भरे हरषाय|
धार देत ही श्रीजिन-सन्मुख, जन्म-जरा-मृतु दूर भगाय||
शांतिनाथ पंचम-चक्रेश्वर, द्वादश-मदन तनो पद पाय|
तिनके चरण-कमल के पूजे, रोग-शोक-दु:ख-दारिद जाय||
ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथजिनेन्द्राय जन्म-जरा-मृत्यु-विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।१।

मलयागिर चंदन कदली-नंदन, कुंकुम जल के संग घिसाय|
भव-आताप विनाशन-कारण, चरचूँ चरण सबै सुखदाय||
शांतिनाथ पंचम-चक्रेश्वर, द्वादश-मदन तनो पद पाय|
तिनके चरण-कमल के पूजे, रोग-शोक-दु:ख-दारिद जाय||
ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथजिनेन्द्राय संसारताप-विनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।२।

पुण्यराशि-सम उज्ज्वल अक्षत, शशि-मरीचि तसु देख लजाय|
पुंज किये तुम चरणन आगे, अक्षय-पद के हेतु बनाय||
शांतिनाथ पंचम-चक्रेश्वर, द्वादश-मदन तनो पद पाय|
तिनके चरण-कमल के पूजे, रोग-शोक-दु:ख-दारिद जाय||
ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथजिनेन्द्राय अक्षयपद-प्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।३।

सुर-पुनीत अथवा अवनी के, कुसुम मनोहर लिए मँगाय|
भेंट धरी तुम चरणन के ढिंग, ततछिन कामबाण नस जाय||
शांतिनाथ पंचम-चक्रेश्वर, द्वादश-मदन तनो पद पाय|
तिनके चरण-कमल के पूजे, रोग-शोक-दु:ख-दारिद जाय||
ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथजिनेन्द्राय कामबाण- विध्वन्सनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।४।

भाँति-भाँति के सद्य मनोहर, कीने मैं पकवान संवार|
भर थारी तुम सन्मुख लायो, क्षुधा वेदनी वेग निवार||
शांतिनाथ पंचम-चक्रेश्वर, द्वादश-मदन तनो पद पाय|
तिनके चरण-कमल के पूजे, रोग-शोक-दु:ख-दारिद जाय||
ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोग-विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।५।

घृत सनेह करपूर लाय कर, दीपक ताके धरे प्रजार|
जगमग जोत होत मंदिर में, मोह-अंध को देत सुटार||
शांतिनाथ पंचम-चक्रेश्वर, द्वादश-मदन तनो पद पाय|
तिनके चरण-कमल के पूजे, रोग-शोक-दु:ख-दारिद जाय||
ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथजिनेन्द्राय मोहांधकार -विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।६।

देवदारु कृष्णागरु चंदन तगर कपूर सुगन्ध अपार|
खेऊँ अष्ट-करम जारन को, धूप धनंजय-माँहि सुडार||
शांतिनाथ पंचम-चक्रेश्वर, द्वादश-मदन तनो पद पाय|
तिनके चरण-कमल के पूजे, रोग-शोक-दु:ख-दारिद जाय||
ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्म-दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।७।

नारंगी बादाम सु केला एला दाड़िमफल सहकार|
कचंन-थाल माँहिं धर लायो, अर्चत ही पाऊँ शिवनार||
शांतिनाथ पंचम-चक्रेश्वर, द्वादश-मदन तनो पद पाय|
तिनके चरण-कमल के पूजे, रोग-शोक-दु:ख-दारिद जाय||
ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।८।

जल-फलादि वसु द्रव्य संवारें, अर्घ चढ़ायें मंगल गाय|
‘बखत रतन’ के तुम ही साहिब, दीज्यो शिवपुर-राज कराय||
शांतिनाथ पंचम-चक्रेश्वर, द्वादश-मदन तनो पद पाय|
तिनके चरण-कमल के पूजे, रोग-शोक-दु:ख-दारिद जाय||
ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपद-प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।९।

पंचकल्याणक
(छन्द उपगति)
भादव-सप्तमि-श्यामा, सर्वारथ त्याग गजपुर आये|
माता ऐरा नामा, मैं पूजूँ ध्याऊँ अर्घ शुभ लाये||
ॐ ह्रीं भाद्रपद-कृष्ण-सप्तम्यां गर्भकल्याणक-प्राप्ताय श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।१।

जन्मे तीरथ-नाथं, वर जेठ-असित-चतुर्दशी सोहे|
हरिगण नावें माथं, मैं पूजूँ शांति चरण-युग जोहे||
ॐ ह्रीं ज्येष्ठ-कृष्ण-चतुर्दश्यां जन्म-कल्याणक-प्राप्ताय श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।२।

चौदस-जेठ-अंधियारी, कानन में जाय योग प्रभु लीन्हा|
नवनिधि-रत्न सु छांरी, मैं वंदूं आत्मसार जिन चीन्हा||
ॐ ह्रीं ज्येष्ठ-कृष्ण-चतुर्दश्यां तप:कल्याणक-प्राप्ताय श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।३।

पौष-दसैं-उजियारा, अरि-घाति ज्ञान-भानु जिन पाया|
प्रातिहार्य-वसु धारा, मैं सेऊँ सुर-नर जासु यश गाया||
ॐ ह्रीं पौष-शुक्ल-दशम्यां ज्ञान-कल्याणक-प्राप्ताय श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।४।

सम्मेद-शैल भारी, हन कर अघाति मोक्ष जिन पाई|
जेठ-चतुर्दशि-कारी, मैं पूजूँ सिद्धथान सुखदाई||
ॐ ह्रीं ज्येष्ठ-कृष्ण-चतुर्दश्यां मोक्ष-कल्याणक-प्राप्ताय श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।५।

जयमाला
(छप्पय छन्द)
भये आप जिनदेव जगत में सुख विस्तारे|
तारे भव्य अनेक तिन्हों के संकट टारे||
टारे आठों कर्म मोक्ष-सुख तिनको भारी|
भारी विरद निहार लही मैं शरण तिहारी||

(सोरठा छन्द)
तिहारे चरणन को नमूँ दु:ख दारिद-संताप हर|
सकल-कर्म छिन-एक में, शांति-जिनेश्वर शांतिकर ||१||

(दोहा)
सारंग-लक्षण चरण में, उन्नत धनु-चालीस|
हाटक-वर्ण शरीर-द्युति, नमूँ शांति जग-ईश ||२||

(छन्द भुजंग-प्रयात)
प्रभो! आपने सर्व के फंद तोड़े,
गिनाऊँ कछु मैं तिनों नाम थोड़े|
पड़ो अंबु के बीच श्रीपाल राई,
जपो नाम तेरो भए थे सहाई ||३||

धरो राय ने सेठ को सूलिका पै,
जपी आपके नाम की सार जापै|
भये थे सहाई तबै देव आये,
करी फूल-वर्षा सिंहासन बनाये ||४||

जबै लाख के धाम वह्नि प्रजारी,
भयो पांडवों पे महाकष्ट भारी|
जबै नाम तेरे तनी टेर कीनी,
करी थी विदुर ने वहीं राह दीनी ||५||

हरी द्रौपदी धातकीखंड माँही,
तुम्हीं वहाँ सहाई भला और नाहीं|
लियो नाम तेरो भलो शील पालो,
बचाई तहाँ ते सबै दु:ख टालो ||६||

जबै जानकी राम ने जो निकारी,
धरे गर्भ को भार उद्यान डारी |
रटो नाम तेरो सबै सौख्यदाई,
करी दूर पीड़ा सु क्षण न लगाई ||७||

व्यसन सात सेवे करे तस्कराई,
सु अंजन से तारे घड़ी न लगाई |
सहे अंजना चंदना दु:ख जेते,
गये भाग सारे जरा नाम लेते ||८||

घड़े बीच में सासु ने नाग डारो,
भलो नाम तेरो जु सोमा संभारो |
गई काढ़ने को भई फूलमाला,
भई है विख्यातं सबै दु:ख टाला ||९||

इन्हें आदि देके कहाँ लों बखानें,
सुनो विरद भारी तिहूँ-लोक जानें|
अजी नाथ! मेरी जरा ओर हेरो,
बड़ी नाव तेरी रती बोझ मेरो ||१०||

गहो हाथ स्वामी करो वेगि पारा,
कहूँ क्या अबै आपनी मैं पुकारा|
सबै ज्ञान के बीच भासी तुम्हारे,
करो देर नाहीं मेरे शांति प्यारे ||११||

(घत्ता)
श्री शांति तुम्हारी, कीरत भारी, सुर नर गावें गुणमाला|
‘बख्तावर’ ध्यावे, ’रतन’ सु गावे, मम दु:ख-दारिद सब टाला||
ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय जयमाला-पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

अजी एरानंदन छवि लखत ही आप अरणं|
धरै लज्जा भारी करत थुति सो लाग चरणं||
करै सेवा सोई लहत सुख सो सार क्षण में|
घने दीना तारे हम चहत हैं वास तिन में||
।।इत्याशीर्वाद: पु्ष्पांजलिं क्षिपेत्।।

*****

ये भी पढे – Bhaktamar Stotra Hindi

ये भी पढे – श्रीमन्मानतुङ्गाचार्य Bhaktamar Stotra Lyrics

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी स्तोत्र, पुजाये, आरती आदि, Shree Sheetalnaath Jin Pooja जिनवाणी संग्रह संस्करण 2022 के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

sahi mutual fund kaise chune

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top