श्री शांतिनाथजी भगवान् आरती – Shri Shantinath Ji Bhagwan ki Aarti

जय जिनवर देवा प्रभु जय जिनवर देवा|
शांति विधाता शिवसुख दाता शांतिनाथ देवा ||टेक||
ऐरा देवी धन्य जगत में जिस उर आन बसे|
विश्वसेन कुल नभ में मानो पूनम चन्द्र लसे ||१||
|| जय जिनवर देवा ||
कृष्ण चतुर्दशी जेठ मास की आनंद कर तारी|
हथानापुर में जन्म महोत्सव ठाठ रचे भारी ||२||
|| जय जिनवर देवा ||
बाल्यकाल की लीला अदभुत सुरनर मन भाई|
न्याय नीति से राज्य कियो चिर सबको सुखदाई ||३||
|| जय जिनवर देवा ||
पंचम चक्री काम द्वाद-शम सोल्हम तीर्थंकर|
त्रय पदधारी तुम्ही मुरारी ब्रह्मा शिवशंकर ||४||
|| जय जिनवर देवा ||
भवतन भोग समझ क्षरभंगुर पुनि व्रत धार लिए|
शत-खंध नव-निधि रतन चतुर्दश छार दिए ||५||
|| जय जिनवर देवा ||
दुर्दर तप कर कर्म निवारे केवल ज्ञान लहा|
दे उपदेश भविक जन बोधे यह उपकार महा ||६||
|| जय जिनवर देवा ||
शांतिनाथ हे नाम तिहारा सब जग शांति करो|
अरज करे “शिवराम” चरण में भाप आताप हरो ||७||
|| जय जिनवर देवा ||

*****

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी स्तोत्र, पुजाये, आरती आदि, Shri Shantinath Ji Bhagwan ki Aarti जिनवाणी संग्रह संस्करण 2022 के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

Leave a Comment