Siddhapuja hirachand

शान्ति अपरम्पार है- आनन्द अपार है।
शान्तिनाथ भगवान की आरती बारम्बार है।। शान्ति अप०
पहली आरती पहले पद की, तीर्थंकर पद धारी की।। तीर्थंकर०
वीतराग सर्वज्ञ हितंकर, छियालीस गुण धारी की।। छियालीस०
शान्ति अपरम्पार है आनन्द अपार है।

दूजी आरती दूजे पद की, चक्रवर्ती पद धारी की।। चक्रवर्ती ०
चौदह रत्न नवो निधि छोड़े, चौरासी लख हाथी जी।। चौरासी०
शान्ति अपरम्पार है आनन्द अपार है।

तीजी आरती तीजे पद की, काम देव पद धारी की।। काम देव०
सहस्त्र छियानवे रानी तजकर, हुए दिगम्बर धारी जी।। हुए दिग०
शान्ति अपरम्पार है आनन्द अपार है।।

कर्म काट सम्मेद शिखर से मुक्ति कंत पदा धारी की।। मुक्ति०
आप तरे, अनगिनत को तारा हमको क्यों न तारो जी।। हमको०
शान्ति अपरम्पार है आनन्द अपार है।।
शान्तिनाथ भगवान की आरती बारम्बार है।।

*****

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी स्तोत्र, पुजाये, आरती आदि, Shree Shantinath Ji Bhagwan ki Aarti जिनवाणी संग्रह संस्करण 2022 के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here