Siddhapuja hirachand

पंच मेरु पूजा || Panch Meru Pooja

कविवर ज्ञानतराय

गीता छंद
तीर्थंकरों के न्हवन जलतें भये तीरथ शर्मदा,
तातें प्रदच्छन देत सुर गन पंच मेरुन की सदा |
दो जलधि ढाई द्वीप में सब गनत-मूल विराजहीं,
पूजौं असी जिनधाम प्रतिमा होहि सुख दुख भाजहीं ||
ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि अस्सी जिनचैत्यालयस्थजिनप्रतिमा-समूह! अत्र अवतर अवतरसंवौषट् |
ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि अस्सी जिनचैत्यालयस्थजिनप्रतिमा-समूह! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः |
ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि अस्सी जिनचैत्यालयस्थजिनप्रतिमा-समूह! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् |

Talking jinvani

अष्टक
शीतल-मिष्ट-सुवास मिलाय, जल सों पूजौं श्रीजिनराय |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
ॐ ह्रीं सुदर्शन-विजय-अचल-मन्दर-विद्युन्मालि-पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः जलं निर्वमीति स्वाहा |1|

जल केशर करपूर मिलाय, गंध सों पूजौं श्रीजिनराय |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः चन्दनंनि0 स्वाहा |2|

अमल अखंड सुगंध सुहाय, अच्छत सों पूजौं जिनराय |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः अक्षतान् नि0 स्वाहा |3|

वरन अनेक रहे महकाय, फूल सों पूजौं श्रीजिनराय |
महासुख होय देखे नाथ परम सुख होय ||
पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः पुष्पं नि0 स्वाहा |4|

मन वांछित बहु तुरत बनाय, चरू सों पूजौं श्रीजिनराय |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः नैवेद्यं नि0 |5|

तम-हर उज्जवल ज्योति जगाय, दीप सों पूजौं श्रीजिनराय |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः दीपं नि0 स्वाहा |6|

खेऊं अगर अमल अधिकाय, धूपसों पूजौं श्रीजिनराय |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः धूपं नि0 स्वाहा |7|

सरस सुवर्ण सुगंध सुभाय, फलसों पूजौं श्री जिनराय |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
पाँचों मेरु असी जिनधाम, सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः फलं नि0 स्वाहा |8|

आठ दरबमय अरघ बनाय, द्यानत पूजौं श्रीजिनराय |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
पांचो मेरू असी जिन धाम सब प्रतिमा जी को करौं प्रणाम |
महासुख होय, देखे नाथ परम सुख होय ||
ॐ ह्रीं पंचमेरूसम्बन्धि-जिन चैत्यालयस्थ-जिनबिम्बेभ्यः अर्घ्यं नि0 स्वाहा |9|

Talking jinvani

जयमाला

सोरठा
प्रथम सुदर्शन-स्वामि, विजय अचल मंदर कहा |
विद्युन्माली नामि, पंच मेरु जग में प्रगट ||

बेसरी छंद
प्रथम सुदर्शन मेरु विराजे, भद्र शाल वन भू पर छाजे |
चैत्यालय चारों सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |1|

ऊपर पंच-शतकपर सोहे, नंदन-वन देखत मन मोहे |
चैत्यालय चारों सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |2|

Talking jinvani

साढ़े बांसठ सहस ऊंचाई, वन सुमनस शोभे अधिकाई |
चैत्यालय चारों सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |3|

ऊंचा जोजन सहस-छतीसं, पाण्डुक-वन सोहे गिरि-सीसं |
चैत्यालय चारों सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |4|

चारों मेरु समान बखाने, भू पर भद्रशाल चहुं जाने |
चैत्यालय सोलह सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |5|

ऊंचे पांच शतक पर भाखे, चारों नंदनवन अभिलाखे |
चैत्यालय सोलह सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |6|

साढ़े पचपन सहस उतंगा, वन सोमनस चार बहुरंगा |
चैत्यालय सोलह सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |7|

उच्च अठाइस सहस बताये, पांडुक चारों वन शुभ गाये |
चैत्यालय सोलह सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |8|

सुर नर चारन वंदन आवें, सो शोभा हम किंह मुख गावें |
चैत्यालय अस्सी सुखकारी, मन वच तन वंदना हमारी |9|
ॐ ह्रीं सुदर्शन-विजय-अचल-मन्दर-विद्युन्मालि-पमेरुसम्बन्धिजिन-चैत्यालयस्थ- जिनबिम्बेभ्योऽनर्घ्यपदप्राप्तयेऽर्यं निर्वपामीति स्वाहा ।

दोहा
पंच मेरु की आरती, पढ़े सुनें जो कोय |
द्यानत फल जाने प्रभू, तुरत महासुख होय ||
इत्याशीर्वादः (पुष्पांजलिं क्षिपेत्)

*****

Note

Talking jinvani

Jinvani.in मे दिए गए पंच मेरु पूजा सभी स्तोत्र, पुजाये और आरती जिनवाणी संग्रह के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top