दसलक्षण पर्व – उत्तम मार्दव धर्म🙏 Uttam Mardav Dharma

uttam maardav dharma

🌿 उत्तम मार्दव धर्म का अर्थ

“Uttam Mardav Dharma” का अर्थ है — मृदुता, विनम्रता, अहंकार से रहित भाव।
उत्तम मार्दव वह गुण है, जिसमें व्यक्ति अपने ज्ञान, धन, शक्ति या स्थिति के कारण घमंड नहीं करता और सभी के साथ सौम्यता से व्यवहार करता है।

मार्दव धर्म आत्मा अर्थात् निजात्मा स्व-स्वरूप का धर्म है। जहाँ मृदु भाव या नम्रता नहीं है वहाँ धर्म भी नहीं है।
विनम्र वो नही जो बड़ों को सम्मान दे अपितु वह है जो छोटों का भी मान रखे अपनी प्रशंसा सुनकर सब सुखी होते हैं, धर्मी तो वह है जो दूसरे की प्रशंसा सुनकर सुखी हो।

दूसरा कोई अपमानित करे या ना करे, पर जब व्यक्ति में अहं होता है, तो वह उसे स्वयं ही अपमानित महसूस कराने लगता है।

जो जितना अहंकारी होता है, वो उतना ही मान चाहता है। जितना मान चाहता है, प्रसंग ना मिलने पर अपने को उतना ही अपमानित महसूस करता है। वो अन्दर से अशांति उत्पन्न करता है, चित्त में उद्वेग उत्पन्न करता है। कभी किसी को नीचा दिखाने का भाव ना करें।

🌼 मार्दव धर्म का महत्व 

  • यह आत्मा को अहंकार, घमंड और क्रोध से मुक्त करता है।
  • मार्दव से मन की शांति, आत्मिक मधुरता, और सच्ची साधुता विकसित होती है।
  • अहंकार सभी दोषों की जड़ है, और मार्दव उसे समाप्त करता है।
  • यह धर्म आत्मा को मोक्ष मार्ग के योग्य बनाता है।

उत्तम मार्दव धर्म के लाभ

  • व्यक्ति के जीवन में शांति, सहयोग और मधुर संबंध बनते हैं।
  • समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।
  • क्रोध, ईर्ष्या और प्रतिस्पर्धा जैसी भावनाएं खत्म होती हैं।
  • आत्मा में सच्चा प्रेम, दया और क्षमा भाव जागृत होता है।
  • मोक्ष मार्ग की पहली बाधा “अहंकार” का नाश होता है।

उत्तम अर्थात् सच्चा कि जिसमें दिखावट या बनावट न हो, ऐसा उत्तम मार्दव धर्म आत्माहीका निजस्वभाव है। यह गुण आत्मासे, मान कषायके क्षय, उपशम वा क्षयोपशम होनेसे प्रगट होता है-अर्थात् जबतक किसी जीवको मानकषायका दय रहता है, तबतक वह प्राणी अपने आपको सर्वोच्च मानता और दूसरेको तुच्छ गिनता हुआ, जय जिनेंद्र🙏💐

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी Uttam Mardav Dharma स्तोत्र, पुजाये और आरती जिनवाणी संग्रह के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है। 

Swarn Jain

My name is Swarn Jain, A blog scientist by the mind and a passionate blogger by heart ❤️, who integrates my faith into my work. As a follower of Jainism, I see my work as an opportunity to serve others and spread the message of Jainism.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.