Siddhapuja hirachand

श्री सुमतिनाथ जिन पूजा 2022 || New Shri Sumatinath Jin Pooja

ज्ञानोदय छन्द

सुमतिनाथ जिन सुमति प्रदाता, बोधि समाधि प्रदान करो।
मेरे उर के सिंहासन पर, हे जिनवर पग आन धरो ॥
मातु मंगला नगर विनीता, संजयन्त स्वर तज आये।
पिता मेघ प्रभु के प्रांगण में, सुरपति बाजे बजवाये ॥
पंचम तीर्थंकर प्रभु मेरी, विनती को अब स्वीकारो ।
बिन विलम्ब के हृदय पधारो, मेरा भव दुख निरवारो ॥
ओं ह्रीं तीर्थंकरसुमतिनाथजिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननम् ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम् । अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणम् ।

Talking jinvani

अष्टपदी छन्द
क्षीरोदधि सम शुचि नीर, उर घट में लाये।
प्रभु हरो जन्म की पीर, पूजन को आये ॥
हे सुमतिनाथ ! भगवान, सुमति प्रदान करो।
नहिं भटकाये अज्ञान, सम्यग्ज्ञान भरो ॥
ओं ह्रीं श्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

मलयज चन्दन ले हाथ, दुख हरने आये ।
दो मोक्ष महल तक साथ, पथ समता भाये ॥
हे सुमतिनाथ ! भगवान, सुमति प्रदान करो।
नहिं भटकाये अज्ञान, सम्यग्ज्ञान भरो ॥
ओं ह्रीं श्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय संसारतापविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।

अक्षत तन्दुल भर थार, जिन पद में धारूँ ।
अक्षय सुख लक्ष्य निहार, भव दुख निरवारूं ॥
हे सुमतिनाथ! भगवान, सुमति प्रदान करो।
नहिं भटकाये अज्ञान, सम्यग्ज्ञान भरो ॥
ओं ह्रीं श्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

कर काम मदन को नाश, प्रभु तुम ब्रह्म बसे ।
मन सुमन चढ़ाऊँ खास, मेरा मदन नशे ॥
हे सुमतिनाथ ! भगवान, सुमति प्रदान करो ।
नहिं भटकाये अज्ञान, सम्यग्ज्ञान भरो॥
ओं ह्रीं श्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

चरु से नहिं क्षुधा नशाय, अनशन से नाशे ।
प्रभुवर से मिला उपाय, ज्ञानामृत प्राशे ॥
हे सुमतिनाथ ! भगवान, सुमति प्रदान करो।
नहिं भटकाये अज्ञान, सम्यग्ज्ञान भरो ॥
ओं ह्रीं श्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

दीपक से पूज रचाय केवलज्ञान जगे ।
प्रभु ज्ञान सूर्य सुखदाय, मम अज्ञान भगे ॥
हे सुमतिनाथ ! भगवान, सुमति प्रदान करो ।
नहिं भटकाये अज्ञान, सम्यग्ज्ञान भरो॥
ओं ह्रीं श्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।

कर्मों की धूप बनाय, ध्यान अगनि जारूँ ।
प्रभु तुम सम बल को पाय, भव दुख निरवारूँ ॥
हे सुमतिनाथ ! भगवान, सुमति प्रदान करो ।
नहिं भटकाये अज्ञान, सम्यग्ज्ञान भरो ॥
ओं ह्रीं श्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

सुख दुख में समता धार, पाऊँ मोक्ष मही ।
जिनवर पूजा फल सार, धारूँ सुतप यहीं ॥
हे सुमतिनाथ ! भगवान, सुमति प्रदान करो।
नहिं भटकाये अज्ञान, सम्यग्ज्ञान भरो ॥
ॐ ह्रीं श्री सुमतिनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

वसु विध कर्मों का नाश, पूजन लक्ष्य रहा ।
पाऊँ अनन्त गुण राश, वसु विध अर्घ लहा ॥
हे सुमतिनाथ! भगवान, सुमति प्रदान करो।
नहिं भटकाये अज्ञान, सम्यग्ज्ञान भरो ॥
ओं ह्रीं श्री सुमतिनाथजिनेन्द्राय अनर्घपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

Talking jinvani

पंचकल्याण अर्घ
दोहा

वैजयन्त सुर थान से, सुमति गर्भ में आय।
श्रावण शुक्ला दोज तिथि, नगर अयोध्या भाय ॥
ओं ह्रीं श्रावणशुक्लाद्वितीयायां गर्भकल्याणमण्डित श्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय अर्घ ।

चैत्र सिता एकादशी, जन्म महोत्सव आय।
पिता मेघप्रभ आँगणा, सुरपति नृत्य रचाय॥
ओं ह्रीं चैत्रशुक्लैकादश्यां जन्मकल्याणमण्डित श्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय अर्धं ।

सित नवमी वैशाख थी, सहस्त्र नृप के साथ ।
सहेतु वन दीक्षा धरी, दो अनशन सह नाथ ॥
ओं ह्रीं वैशाखशुक्लनवम्यां तपःकल्याणमण्डित श्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय अर्धं ।

Talking jinvani

बीस वर्ष तप कर हुआ, केवलज्ञान महान ।
चैत्र शुक्ल एकादशी, घाति कर्म कर हान ॥
ओं ह्रीं चैत्रशुक्लैकादश्यां ज्ञानकल्याणमण्डित श्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय अर्धं ।

चैत्र शुक्ल एकादशी, सहस्र नृप सह मोक्ष
सिद्ध क्षेत्र सम्मेद गिरि, प्रणमूँ सुमति परोक्ष ॥
ओं ह्रीं चैत्रशुक्लैकादश्यां मोक्षकल्याणमण्डितश्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय अर्घं ।

जयमाला (यशोगान)
नव लख कोटि उदधि गये, अभिनन्दन विधि हीन ।
आयु पूर्व चालीस लख, उतुंग धनु शत तीन ॥

विद्याब्धि छन्द
लय-हे दीनबन्धु……………………………।
हे सुमतिनाथ ! मेरी मति को सुमति करो ।
अज्ञान मोह युक्त बुद्धि कुमति को हरो ॥

स्वर्णाभ देह आपको सुजन्म से मिला।
सुन्दर शरीर आदि अतिशायी गुण खिला ॥1॥

इक दिन सजी अयोध्या देख भव विरत हुए।
स्वर्गीय भोग संस्मरण में अवतरित हुए ॥
भोगों से तृप्ति ना हुई सुर भोग भोग के ।
नर भव के भोग दुख भरे हैं गेह रोग के ॥2॥

ऐसा विचार करते कि देवर्षि आ गये।
प्रभु के विराग भाव को अनुमोद के गये ॥
प्रभु बैठ अभय पालकी में वन को चल दिये।
सिद्धों को नमन कर स्व केशलोंच कर लिये ॥3॥

द्वादश तपों को धार सुमति मौन हो गये ।
नृप पद्म ने सुभक्ति से आहार दे दिये ॥
सु बीस वर्ष काल तप में पूर्ण ज्यों हुआ।
कैवल्य बोध आतमा में त्यों उदित हुआ ॥4॥

अमरादि सोल अधिक सौ गणीश संघ में ।
सब तीन लाख बीस सहस श्रमण को नमें ॥
आर्या अनन्तमति प्रमुख तिसहस लाख त्रय ।
कल्याणकारी संघ करे आत्म पर विजय ॥5॥

प्रभु ने अठारा देश में उपदेश को दिया।
मासायु शेष योग रोध शिखर शिव लिया ॥
प्रभु साथ में सहस्त्र साधु मोक्ष को गये।
हम सब दुखों से छूटने शरण में आ गये ॥6॥
ओं ह्रीं श्री सुमतिनाथजिनेन्द्राय अनर्घपदप्राप्तये पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

Talking jinvani

चकवा पद में शोभता, सुमतिनाथ पहचान ।
सुमतिनाथ तुम सुमति दो, हरो सकल अज्ञान ॥
विद्यासागर सूरि कृत, मूकमाटी महाकाव्य ।
उनकी शिष्या मृदुमति, लिखती पूजा श्राव्य ॥
॥ इति शुभम् भूयात् ॥

*****

Note

Jinvani.in मे दिए गए सभी स्तोत्र, पुजाये, आरती और New Shri Sumatinath Jin Pooja जिनवाणी संग्रह संस्करण 2022 के द्वारा लिखी गई है, यदि आप किसी प्रकार की त्रुटि या सुझाव देना चाहते है तो हमे Comment कर बता सकते है या फिर Swarn1508@gmail.com पर eMail के जरिए भी बता सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top